बाबासाहब ने किया दलितों का उत्थान : कुकरेजा
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_16.html
भीम चौक पर भव्यता से मनाई जयंती
नागपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रभाग 1 के तत्वावधान में उत्तर नागपुर में जरीपटका के निकट स्थित भीम चौक पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर की 135वीं जयंती भव्यता के साथ मनाई गई. मुख्य संयोजकों भाजपा व्यापारी आघाड़ी के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि महामानव डॉ. आम्बेडकर ने दलित वर्ग के उत्थान हेतु जीवन समर्पित कर दिया. उन्हीं के द्वारा संविधान में दलित आरक्षण का सकारात्मक विकास संभव हो सका है. प्रारंभ में कलाकारों ने भीम गीतों के माध्यम से आदरांजलि अर्पित की.
भदंत भिक्खुओं ने बुद्धवंदना कर पंचशील के सिद्धांतों को सभी के समक्ष रखा. भाजपा के वरिष्ठ नेता दादा घनश्याम कुकरेजा ने ध्वज फहराकर दलित बंधुओं को महापर्व की बधाई दी. अतिथियों ने इस अवसर पर खास तौर पर तैयार किया गया अतिविशाल केक काटकर खुशी मनाई. प्रमुखता से पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, नगरसेविका प्रमिला मथरानी, महेन्द्र धनविजय व सुषमा चौधरी, संजय चौधरी, सरिता माने, अमिताभ मेश्राम, राखी मानवटकर,ज्योति खोबरागड़े, सबीमा मानवटकर, सतीश आनंदानी, राजेश बटवानी, सौरव पाराशर, आकाश जटाले, खेलेन्द्र बिठले, सीमा मेश्राम,अरविंद ठवकर, प्रवीण चहांदे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. संचालन जगदीश वंजानी ने किया.
