Loading...

गर्मी में बच्चों की देखभाल व हीट स्ट्रोक प्रबंधन –


हीट वेव की समझ (Heat Waves Awareness):

वैश्विक तापमान में 1°C की वृद्धि से गर्मी की लहरें अधिक समय तक रहती हैं
पर्याप्त पानी की कमी से शरीर की ठंडा रहने की क्षमता घटती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है

हीट स्ट्रोक से बचाव (How to Avoid Heat Stroke):

• दोपहर 11से 5 बजे के बीच भारी काम या बाहर खेलना टालें
• पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ
• कैफीन और ज्यादा शक्कर वाले पेय से बचें (डिहाइड्रेशन बढ़ता है)
• हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें
• बाहर रहते समय बीच-बीच में आराम करें

हीट स्ट्रोक में प्राथमिक उपचार (First Aid for Heat Stroke):

• बच्चे/व्यक्ति को तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर लिटाएँ
• ठंडे पानी से शरीर पोंछें या ठंडी पट्टियाँ रखें
• होश में हो तो थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी/ORS दें
• स्थिति सुधरने पर पानी से भरपूर आहार दें
• लक्षण गंभीर हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

शरीर को हाइड्रेट रखें (Keep Your Body Hydrated):

आम पन्ना: कच्चे आम का पारंपरिक पेय – गर्मी में बहुत लाभदायक
सिट्रस जूस (नींबू, संतरा): विटामिन C से भरपूर – शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रखते हैं
तरबूज: पानी और पोषक तत्वों से भरपूर – शरीर को ठंडा व हाइड्रेट रखता है
नारियल पानी: प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का बेहतरीन स्रोत
मठा/छाछ: शरीर की गर्मी कम करता है और पाचन में मदद करता है
याद रखने योग्य संदेश : समय पर पानी पिएँ, गर्मी से बचें और लक्षण दिखते ही तुरंत कदम उठाएँ।

- डॉ. उदय बोधनकर 
   कार्यकारी निदेशक- COMHAD-UK

समाचार 85814385445315634
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list