भगवान पर दृढ़ भरोसा रखें : दामोदर दास
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_470.html
आज भजन संध्या - लंगर का आयोजन
नागपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित साई मंदिर के स्थापना दिवस पर चंद्रकांत गाजरानी, अनिल गाजरानी, गोकुल गाजरानी के संयोजन में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है . आज प्रथम दिन राधा कृष्ण भक्त परिवार के कीर्तन व प्रवचनों से भक्तगण लाभान्वित हुए. सर्वप्रथम बाबा का पूजन पर नमन किया गया। संत दामोदर ने कहा कि भगवान पर दृढ़ भरोसा रखने से आया हुआ कठिन समय भी आसानी से पार हो जाता है। हम दुख में पहले बाहरी लोगों पर भरोसा रखते है, लेकिन जब कोई साथ नहीं देता, तब एक रास्ता नजर आता है। वह है प्रभु का मार्ग, इस मार्ग पर चलने व प्रभु पर आश्रित रहने से संकट में भी मन मे प्रसन्नता बनी रहती है। दामोदर दास ने पौराणिक गाथाएं भी भक्तों को श्रवण कराई।
आज दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह अभिषेक होगा। महाराज विजय शर्मा, महाराज सुनिल शर्मा के आचार्यत्व में महायज्ञ होगा. शाम को भजन संध्या में संजय म्यूजिकल पार्टी के संजय उदासी ने साईँ भजनों से साईनाथ का गुणगान करेंगे. अंत में साई भक्तोँ में लंगर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजनों का लाभ उठाने की अपील विक्की, गुलशन, रजत गाजरानी, मुरली छतानी, उत्तम गलानी, लधाराम धामेचा, घनश्याम रामचंदानी, राजेश लछवानी, संजय बुधरानी, संतोष कोडवानी ने की है। साई भक्तों ने सेवा कार्य किया.
