मंगला पाटिल को ‘भारत गौरव रत्न श्री सम्मान’ से किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_940.html
नागपुर। भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे देशभर से आये विशिष्ट व्यक्तियों को समाज सेवा उद्यमिता शिक्षा कला लोक सेवा और सामुदायिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में नागपुर की मंगला पाटिल को योग प्रशिक्षण और सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए अशोका सन्मान और डॉक्टरेट सम्मान सम्मानित किया गया।
साथ ही इन्होने इसके पहले योग में ५ बार विश्व रिकॉर्ड भी किया है। किया है यह सम्मान उनके लंबे समय से किए जा रहे जनहितकारी कार्यों और योग के प्रचार-प्रसार में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मंगला पाटिल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही उनका उद्देश्य रहा है। उनके कार्यों ने कई लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा दी है।
सम्मान मिलने पर नागपुर में हर्ष का माहौल रहा। स्थानीय स्तर पर उनके इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है और उन्हें शहर की महिलाओं तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है. इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कल्याण परिषद पूर्व अध्यक्ष मंत्री सुनील भराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद के अध्यक्ष तपन कुमार रौतरी ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा हमारा उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना है जिनका कार्य समाज के प्रति समर्पण ईमानदारी और सेवा की भावना को दर्शाता है। भारत गौरव रत्न श्री सम्मान के माध्यम से हम एक ऐसा मंच तैयार करना चाहते है जो उत्कृष्टता का सम्मान करे और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों को पहचान दिलाने की संस्कृति को प्रोत्साहित करे।
