‘भूतों की बात’ का लोकार्पण सम्पन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_66.html
नागपुर। अखिल भारतीय अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय महासचिव और सक्रिय समाज सचेतक हरीश देशमुख द्वारा संपादित ‘भूतों की बात’ जो भूतों के अस्तित्व को वैज्ञानिक,सामाजिक और मनोवैज्ञानिक आधार पर चैलेंज करने की दिशा में एक पुस्तक का लोकार्पण सुप्रसिद्ध समाजसेवी और विज्ञान सम्मत बातों के समर्थक सुरेश अग्रवाल के हस्ते और प्रकाशक डॉ हरिभाऊ पाथोडे, अनिस के महाराष्ट्र संगठक तथा प्रशांत सपाटे की प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्र भाषा भवन बर्डी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत भारत रत्न डॉ अंबेडकर के चित्र को माल्यार्पण के साथ ही। विशेष अतिथि अविनाश बागड़े ने पुस्तक से अपनी कविता अंधश्रद्धा निर्मूलन चालीसा के पठन के साथ उमेश बाबू चौबे को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
सुरेश बाबू अग्रवाल ने अंधश्रद्धा निर्मूलन की स्थापना से लेकर अब तक के सफर पे प्रकाश डाला। हरीश देशमुख ने अपनी प्रस्तावना में अनेक प्रसंगों का उल्लेख किया। आभार प्रदर्शन सुनील बंजारी, नागपुर अनिस प्रमुख के किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिंतक साहित्य सेवकों का समावेश था। प्रमुखता अनिल मालोकर, रामकृष्ण सहस्रबुद्धे, उत्तम सुड़के, गुलाबराव उमाठे, पद्माकर बाविस्कर, लीला ताई पाथोडे, संजीव देशभ्रतार, राजू वानखेड़े, सारिका विजयवर्गी, संतोष लांजेवार सहित अन्य उपस्थित थे।
