Loading...

‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत नागपुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न




नागपुर। ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत नागपुर शहर हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य पर्यवेक्षक तथा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव से आज नागपुर स्थित रविभवन में भेंट की गई।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे ने उनके साथ संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं की ओर से अरुण यादव का शाल एवं भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर स्वागत किया गया।

इस बैठक में नागपुर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संतोष सिंह, श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, गजानन चकोले, रिजवान अंसारी, मच्छिंद्र आवले, ज्ञानेश्वर नाडेकर, अनिकेत रंगारी एवं राधेश्याम राजपूत सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी कार्ययोजना की दिशा तय की गई।
समाचार 8692696793221948055
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list