डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभागने किया अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_46.html
नागपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सदर गांधी चौक में विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक राजेश नगरकर ने बाबासाहेब के विचारों को व्यक्त किया।
नगरसेवक अभिजीत झा ने भी बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को अपने भाषण में लोगों को बताया। इसी तरह सैयद मुमताज ने बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन की कुछ घटनाओं का अपने भाषण में जिक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर गणेश फुलसंगे, राजेश जायसवाल विजय मदने, रवि जांगड़े,पिंटू कोटलवार, संदीप भूषणवार, कमल नामपल्लीवार, पिंटू कोटलवार, कमल धारीवाल, विनेश पाटिल, राकेश जिवंडे, बाबूलाल, ग्लैडियस पीटर, आर आर मून, अशोक बागडे, पृथ्वी चौहान, रमेश वैद्य, अजय ढेरे, राज कनौजिया सहित अन्य उपस्थित थे।
