लखनऊ में नागपुर की मिहूं अग्रवाल 'अंतराष्ट्रीय साहित्य सम्मान' से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_97.html
नागपुर/लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा लखनऊ उत्तर प्रदेश में 29 मार्च को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। संस्था संस्थापक डॉ. आरती दुबे (शुक्ला) एवं डॉ प्रिया ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि जनपद देवरिया, उपस्थित सौदागर सिंह द्वारा की किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक की गरिमामयी उपस्तिथि रही।
इंटरनेशनल राइफल दुर्गेश त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर महादेव बाबाजी महाराज, लंदन से उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय संत श्री बलदेवआनंदजी महाराज, छत्तीसगढ़ से उपस्तिथ इंजीनियर हरीप्रकाश गुप्ता (वरिष्ठ साहित्यकार), CISF एवं साहित्यिक क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक संजीव जी, सुप्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार डॉ. ओम शर्मा 'ॐ', सुप्रसिद्ध गीतकार वंदना विशेष, अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुबे थी एवं महाराष्ट्र छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पंजाब, हरियाणा सहित देश भर से वरिष्ठ कवि कवयित्री बालकवि, बाल कवयित्री भी उपस्तिथ रहे। मंच संचालन अंकुर पाठक द्वारा किया गया।
सभी अतिथियों ने मिहूं अग्रवाल की सराहना की, अधिक संख्या में कवियों की उपस्थिति रही सभी ने एक से बढ़कर एक कविताऐ सुनाई। संथापिका डॉ. आरती दुबे व आयोजक डॉ. प्रिया ठाकूर ने मिहूं अग्रवाल का सत्कार कर बहोत बधाई देते हुए शाल, मोमेंटो, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मिहूं अग्रवाल पर उन्के माता, पिता, बहन व नागपुर वासियों को बहोत गर्व है कि उन्होनें छोटी सी उम्र में नागपुर का नाम रोशन किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अनेको शुभकामनाएं दी।
