Loading...

सिंधु युवा फोर्स का 10 को थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर


नागपुर। सिटी एवं आसपास के क्षेत्रों में रक्त की बढ़ती किल्लत और समय पर रक्त न मिलने के कारण प्रभावित हो रहे ऑपरेशनों को देखते हुए सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 10 मई को संत सतरामदास धर्मशाला ( समाधि साहिब ) जरीपटका में सुबह 8 से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है. तैयारी बैठक में संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी ने बताया कि विशेषतः थैलेसीमिया से पीड़ित रुग्णों के लिए यह शिविर "वरदान" सिद्ध होगा, जिन्हें आजीवन रक्त की आवश्यकता होती है. संस्था ने इस बार भी अधिकाधिक रक्त-संकलन का लक्ष्य रखा है. कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में बैनर लगाने, सोशल मीडिया पर अपील के साथ ही नियमित रक्तदाताओं से भेंट कर जनजागरण कर रहे हैं. 

संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी, उपाध्यक्ष महेश केवलरामानी, महासचिव एड. कमल आहूजा, सचिव सुनील बिखानी, सहसचिव नितिन ढोलवानी, कोषाध्यक्ष राकेश खुशालानी, जनसंपर्क अधिकारी तुलसी सचदेव के नेतृत्व में स्वाति वासवानी, ज्योति सचदेव, मीरा हासनानी, प्रिया केवलरामानी, दीपा जादवानी, रोशिका लालवानी, भाविका आनंदानी, समता खुशालानी,भावना मूलचंदानी, अनिता खुशालानी, काजल हेमराजानी, शोभा आनंदानी, कनिका लालवानी, पिंकी, जयसिंघानी, दृष्टि ढोलवानी, कंचन मोटवानी,  ओमप्रकाश बतरा, नंदलाल मनशानी, सोनू चेलानी, प्रदीप बालानी, सुंदर मूलचंदानी, मुकेश चौधरी, पिंकी केवलरामानी, 

मोहन मूलचंदानी, कुमार खुशालानी,  दीपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी,जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी, जीतू लालवानी, मयूर क्रिशनानी, गुल वासवानी, दिलीप मीरानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पीयूष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नरेश आलवानी, टोनी मूलचंदानी, दीपक आडवानी, केशव निचवानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, मनोज जानियानी, नरेश आलवानी, नंदलाल वासवानी, सुनील मोटवानी,अमर कटारिया, नितिन गोधानी आदि सफलतार्थ प्रयास कर रहे हैं.
समाचार 5959467884361352264
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list