Loading...

तीन राज्यों में जीत से गदगद हुए भाजपा कार्यकर्ता


तोतवानी नेतृत्व में मनाया जश्न

नागपुर। मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी ने कहा कि प. बंगाल के विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में भी हुई बम्पर वोटिंग से साफ हो गया था कि वहां इस बार भाजपा का भगवा फहराएगा. तानाशाही, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी से त्रस्त जनता ने दमनकारी अध्याय को आज समाप्त कर दिया। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, असम में भाजपा को बंपर जीत दिलाई। पश्चिम बंगाल में भयमुक्त वातावरण होगा। 

पीएम और उनके अनुभवी सहयोगियों के समर्पित सेवाभाव के फलस्वरूप देश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, असम में जीत से गदगद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे को बधाई देकर, मुँह मीठा कर जल्लोष किया। इस अवसर पर न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, सिंध माता मंडल के अध्यक्ष नारायण भोजवानी, चिकना नरेश ईश्वर भोसकर, सुरेंद्र भेंडे, रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
समाचार 42403806751644108
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list