Loading...

पंजाबी महासंघ की 28 जून को सभा


सनातन धर्म युवक सभा

नागपुर। अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की कार्यकारिणी सभा का आयोजन कडबी चौक स्थित सनातन धर्म भवन में किया जा रहा है।सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में आयोजित सभा समूचे देश की पंजाबी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। 

आयोजन की तैयारियों के संदर्भ सभा का आयोजन सनातन भवन में किया गया। सभा में बताया गया कि आने वाले प्रतिनिधियों हेतु आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम के सुसंचालन हेतु विविध समितियों का गठन किया जा रहा है। सभा में मध्य भारत पंजाबी समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों को को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

इस दौरान सनातन समाचार के विशेषांक का प्रकाशन भी किया जाएगा ।सभा में योगराज साहनी, सुरेंद्र साहनी,  विनय ओबेराय, मिलन साहनी, कपिल साहनी, प्रशांत साहनी, हेमंत साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल, गौतम साहनी, सचिन साहनी, हरिओम साहनी, नरेंद्र सतीजा आदि की उपस्थिति रही।
समाचार 4169205802760740075
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list