स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केसरीमल पालीवाल के अर्धाकृती प्रतिमा का 6 मई को लोकार्पण
https://www.zeromilepress.com/2026/05/6.html
नागपुर/पारशिवनी। पारशिवनी के जेष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सामाजिक कार्यकर्ता सर्वोदय शिक्षण मंडल के संस्थापक सचिव स्व. केसरीमलजी पालीवाल (काकाजी) के अर्धाकृती प्रतिमा का (स्टेच्यू) लोकार्पण समारोह स्थानिय केसरीमल पालीवाल विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के निसर्गरम्य परिसर में पारशिवनी बुधवार दि. 6 मई 2026 को शाम 7.00 बजे भुतपूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के करकमलो द्वारा एवं राज्य के महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे की अध्यक्षता में
तथा एड. आशिष जयस्वाल राज्यमंत्री, वित्त, नियोजन, कृषि, सहायता व पुनर्वास, विधी व न्याय, कामगार, श्यामकुमार बर्वे सांसद रामटेक लोकसभा, सुनिलबाबू केदार पूर्व मंत्री, राजेंद्र मुळक पूर्व राज्य मंत्री, रमेशचंद्र बंग पूर्व मंत्री, आशिष देशमुख विधायक सावनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, कृपाल तुमाने विधायक (विधान परिषद, अश्विनकुमार पालीवाल, उद्योगपती पांदुर्णा, सौ. सुनिताताई डोमकी नगराध्यक्षा, पारशिवनी, दिपक शिवरकर उपनगराध्यक्ष पारशिवनी के प्रमुख उपस्थिती में संपन्न होगा।
