भव्य चित्रकला प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_05.html
नागपुर। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर दुर्गा माता मंदिर, सहकार नगर, खरबी रोड, नागपुर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता को विद्यार्थियों का शानदार प्रतिसाद मिला। महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 4वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरा महाराष्ट्र’ तथा ‘शिवाजी महाराज और मावले’ विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कविता रेवतकर के मार्गदर्शन में तथा के. डी. आर्ट अकैडमी (कृणाल धनजोडे सर) के सहयोग से किया गया।
