श्री श्री रविशंकरजी का 70वाँ जन्मदिवस का भव्य समारोह
https://www.zeromilepress.com/2026/05/70.html
13 मई को विदर्भ आश्रम, दहेगाव, काटोल रोड नागपुर में होगा आयोजन
नागपुर। श्री श्री रविशंकर के पावन 70वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुदेव द्वारा स्थापित विदर्भ आश्रम, नागपुर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भक्तिमय एवं भावपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 13 मई को विदर्भ आश्रम में होने वाले आयोजन आयुष होमा सुबह 9 बजे विदर्भ आश्रम में होगा एवं शाम को 6 बजे से अन्य आयोजन जैसे गुरुपूजा, ध्यान, भावपूर्ण दिव्यसत्संग का आयोजन किया गया है।
गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सभी भक्तों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर गुरुदेव के जन्मोत्सव आयोजन की शोभा बढ़ाएं।आयोजन का स्थान है विदर्भ आश्रम, दहेगाव, काटोल रोड, नागपुर।
इसी श्रृंखला में नागपुर मे 13 मई 2026 को शाम 6 बजे देशपांडे सभागृह में भी सत्संग का आयोजन किया गया है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अपने परिवार एवं मित्रगण सहित उपस्थित होकर गुरुकृपा, साधना और सत्संग के इस पावन उत्सव को दिव्यता प्रदान करें। सहायता हेतु मनीष कोट्टूरवार, नवीन खानोरकर एवं आशीष शर्मा से 9623934934, 9325091620, 9373106671 नंबरों पर संपर्क किजिए।
