Loading...

हरे माधव से गूँजेगी नागपुर नगरी


16 को शोभायात्रा, 17 को हरे माधव सत्संग

नागपुर। श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम 16 एवं 17 मई 2026 को नागपुर की पावन धरती पर देखने को मिलेगा, जब जीवनमुक्त सदगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी की पावन हुजूरी में “हरे माधव शोभायात्रा” और ‘हरे माधव सत्संग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक पर्व को लेकर संगतों में खास उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु इस दिव्य अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस संबध में तैयारियों, बैठकों, सभाओं का दौर आरंभ है। जरीपटका आयोजित बैठक में उपस्थित संगत को जानकारी दी गयी कि 16 मई को शाम 7:00 बजे हेमू कालोनी चौक स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मेन बाजार, अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए संत सतरामदास धर्मशाला (समाधि), जरीपटका तक पहुँचेगी। भजन- कीर्तन, झांकियों और ‘हरे माधव’ के गूंजते जयघोषों के बीच निकलने वाली यह यात्रा पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर देगी। 


इसके पश्चात 17 मई को शाम 6:00 बजे महात्मा गांधी, स्कूल, जरीपटका में संत माधव सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस सत्संग में श्रद्धालु सतगुरु की अमृतवाणी का श्रवण कर आत्मिक शांति और अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। संतों के प्रवचन और सत्संग की मधुरता हर हृदय को भाव-विभोर कर देगी।आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि सत्संग के पश्चात हरे माधव ब्रम्हभोज का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और सेवा भाव को भी मजबूती देगा। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और अपने जीवन को सत्संग की अमृत धारा से धन्य बनाएं। भाजपा व्यापारी आघाडी के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी, दिपक बजाज, दौलतराम कुंगवानी सहित समस्त समाजसेवियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है
समाचार 3394497482303263214
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list