Loading...

राहुल का बयान सिर्फ मोदी विरोधी मानसिकता : कुकरेजा


अंतिम सांसें लेते विपक्ष की बौखलाहट 

नागपुर। भाजपा व्यापारी आघाड़ी के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह बयान देकर केवल अपनी मोदी विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है कि वर्तमान सरकार 1 साल में गिर जाएगी. जबकि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंगद के पांव की तरह इतना मजबूत बना दिया है, जिसे कोई नहीं हिला सकता है. इसका जीता-जागता उदाहरण लगभग सभी विपक्षी दलों की दयनीय होती जा रही स्थिति है. 

ममता बनर्जी की टीएमसी प. बंगाल में बोरिया बिस्तर बांध चुकी है. उधर कांग्रेस भी सिसकते हुए अपना अस्तित्व बनाए रखने के प्रयास में अनर्गल बयान देकर देश में भ्रम फैला रही है. सारी दुनिया जानती है कि यूएस-ईरान के महायुद्ध में तेल के बढ़े हुए दामों का सबसे कम असर भारत पर पड़ा है. कुकरेजा ने सीधा सवाल किया कि राजनीति के वैश्विक मंच पर छा चुके मोदी पर महंगाई का आरोप लगाने वाले राहुल कांग्रेस शासित राज्यों में तेल से टैक्स हटाकर राहत क्यों नहीं पहुंचा रहे...? 

सत्ता के लोभी विपक्षी दलों ने "इंडी" गठबंधन बनाकर भी देख लिया, लेकिन कई सियार मिलकर भी मोदी रूपी शेर का शिकार करने में नाकाम रहे. राहुल ने कांग्रेस अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में तुष्टीकरण के लिए बे-सिर-पैर का वक्तव्य तो दे दिया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का देश-विरोधी रूप जनता भली-भांति देख चुकी है. उनके कुंठित बयानों को कोई भी प्रबुद्ध नागरिक महत्व नहीं देता है.

समाचार 528710446930121832
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list