बैंक प्रबंधन का पुष्पगुच्छ देकर किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_396.html
रवि कमर्शियल अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का सक्करदरा परिसर में हुवा उद्घाटन
नागपुर। रवि कमर्शियल अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने सक्करदरा स्थित ब्लॉक नंबर 12, टेक ऑफ ग्रैंड कॉम्प्लेक्स में अपने नए हेड ऑफिस ऑल ब्रांच परिसर का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सचिन शेंडे के शुभ हाथों से हुआ। इसमें सहकारिता विभाग के जिला रजिस्टर अजय कडु की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों का बैंक के अध्यक्ष महेंद्र भागवतकर, उपाध्यक्ष रामकृष्ण इंगले सभी सम्मानित निर्देशको को सीईओ नरसिंग यादव और बैंक के समस्त कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने रवि कमर्शियल बैंक को- ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति और ग्राहक केंद्रीय बैंकिंग सेवाओं की सराहना की। यह नया परिसर ग्राहकों और सदस्यों को बेहतर बैंक की सुविधा और अधिक सहूलियत प्रदान करेगा। कार्यक्रम का कुशल संचालक बैंक की निर्देशक शालिनी दास ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन तकनीकी निदेशक का अजीत दामिनी ने प्रस्तुत किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहको शेयरधारको, शुभचिंतकों और नागरिकों ने हिस्सा लिया तथा बैंक के उज्जवल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए अपनी उपस्थिति दी।
इस अवसर पर महल स्थित रेमंड 'तंतु' शोरूम एवं टेक ऑफ सिटी के डायरेक्टर विलास हरडे, नागपुर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार और हरीश सातपुते ने बैंक प्रबंधक को पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
