तथागत बुद्ध विहार के कराटे खिलाड़ी चमके
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_706.html
नागपुर। हाल ही में वास्का शिको काई कराटे इंटरनेशनल नागपुर व वर्ल्ड फिनाकोशी शोतोकान कराटे ऑर्गनाइजेशन, नागपुर द्वारा खेलो नागपुर कराटे टूर्नामेंट का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल, हिवरी नगर में किया गया। जिसमें तथागत बुद्ध विहार हिवरी नगर के कराटे खिलाड़ीयो ने सहभाग लेकर पदक प्राप्त किया। श्रावणी अडीकने, विदिशा भावते, रेहान सिंग, निखिल चांदेकर, सभी (स्वर्ण पदक), आरुषि अहिरवार,
अयान देशभ्रतार, विदिशा भावते, रेहान सिंग, निखिल चांदेकर, (रजत पदक) नमामी गजभिए, देवांश धोटे, आरव मंडपे,ने कांस्य पदक प्राप्त किए। सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक सेंसाई किरण यादव, सेंसाई आंचल राऊत को दिया। विहार समिति के दिलीप रामटेके (अध्यक्ष), सत्यवान मेश्राम (सचिव), सिद्धार्थ नारनवारे, राहुल मोरे, गुलाब पाटिल, सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
