जीना यहाँ मरना यहाँ.. इसके सिवा जाना कहाँ.!
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_04.html
ज्येष्ठ मित्र मंडल ने शानदार गीतों की दी प्रस्तुति
नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध व सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल के तत्वावधान में जरीपटका स्थित मातेश्वरी भवन नागपुर में हिट्स ऑफ शंकर जयकिशन कराओके स्पेशल का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखी। मंच संचालन मंडल की महिला प्रमुख डॉ संगीता दलवानी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक महेश लालवानी (C.A.) व कार्यक्रम के सुप्रसिद्ध उद्घोषक संदीप जोतवानी (C.A) का शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ द्वारा मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा सत्कार किया गया।
पश्चात मंच सुप्रसिद्ध उद्घोषक संदीप जोतवानी को सुपुर्द किया। गायक कलाकारों में अर्जुनदास आहूजा, महेश लालवानी, कमल सावलानी, कमलेश तहिलयानी, कपिल हरिरामानी, डॉ. संजय थेटरे, महेश खिलनानी, मुकेश श्रीवास्तव, माणिकलाल हरगुनानी, भावना लालवानी, लक्ष्मी खिलनानी, रजनी शर्मा, वैजयंती सचदेव, मीना उत्तमचंदानी, रेशमा लालवानी, कविता बेलानी, रीता कंधारी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुती दी। सर्व प्रथम सभी कलाकारों द्वारा “तू प्यार का सागर है” गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात याद किया दिल ने, आजकल तेरे मेरे चर्चे, सजन रे झूठ मत बोलो, आवारा हूँ, आप यहाँ आये किस लिये, दिल का हाल सुने दिलवाला, आजा सनम मधुर चाँदनी मे हम, परदे मे रहने दो, जीना यहाँ मरना यहाँ” गाकर श्रोताओं को झुमने पर मजबूर किया।
सभी कलाकारों का हर्षध्वनी से सत्कार किया गया। अंत मे आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मनोहरलाल आहूजा, लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, मनोहरलाल पाहुजा, रमेशलाल आसनानी, चुननीलाल चेलानी, आदि ने अथक प्रयास किया। इस अवसर पर काफी संख्या मे श्रोता उपस्थित थे। पश्चात हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी मंडल के सचिव लक्ष्मण पेशवानी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
