Loading...

स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित एमएलसी अरुण लखानी का सत्कार


नागपुर/हिंगना। वर्धा- चंद्रपूर- गडचिरोली स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए नवनिर्वाचित सदस्य (एमएलसी) अरुण लखानी का सार्थक फाउंडेशन, मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच की ओर से अभिनंदन किया गया। सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अरुण लखानी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस सम्मान समारोह में सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश बंग, सचिव विनोद चतुर्वेदी, सदस्य राजाभाऊ टाकसांडे, अजय मल और पंकज महाजन उपस्थित थे। इसके साथ ही मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कन्हैया मंत्री, आकाश चांडक व हरीश राठी, और मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष हिमांशु चांडक, सचिव अभिषेक जोशी, सदस्य अखिल राठी व प्रतीक बागड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित विधायक अरुण लखानी की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए यह सत्कार समारोह संपन्न किया।
समाचार 7425705474224771053
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list