Loading...

डॉ बशीर बद्र को भावभीनी काव्यमय श्रद्धांजलि


नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति  के लोकप्रिय शायर पद्मश्री  डॉ बशीर बद्र को विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में भावभीनी काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सुपरिचित  साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला ने भूमिका  रखी व कार्यक्रम का संचालन किया। इस श्रद्धांजलि सभा की विशेष बात यह रही कि  कोई भाषण या काव्यपाठ नहीं हुआ बल्कि उपस्थित श्रोताओं ने डॉ बशीर बद्र के ही लोकप्रिय शे'र सुना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

कार्यक्रम में मनीष सोनी, अज़ीज पटेल, मुश्ताक एहसन ,अतुल त्रिवेदी , ठिकरेश्वर गायकवाड, उमेश शर्मा, शेख अब्दुल वहीद, इरफान खान, अब्दुल हकीम, गुलाम मुस्तफा शेख, अविनाश बागड़े, हार्दिक खांडेकर, प्रकाश गोविंदवार, टीकाराम साहू आज़ाद, श्रीमती कृष्णा कपूर, सुजाता दुबे , माधुरी राऊलकर, हेमलता मिश्र मानवी, छाया खोबरागड़े, सुनंदा कोचे, रूबी दास व पूनम हिंदुस्तानी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभाध्यक्ष सुपरिचित  गायक  एम.ए. कादर ने बशीर बद्र की गज़ल प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ खादीवाला ने आभार प्रदर्शन किया।
समाचार 4780237285117680444
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list