Loading...

सरकार के साथ भी पर्यावरण को बचाने सभी लोगों ने सहयोग करना चाहिए : सुधाकर मून


उभरते सितारे में 'पर्यावरण'

नागपुर। अबाउट। पृथ्वी ही हमारा घर है। इसे हमें ही सुंदर रखना है। इसीलिए, ऑक्सीजन देने वाले और छायादार पेड़ लगाना जरूरी है। पर्यावरण को बचाना चाहते हैं तो, कहीं भी कचरा डालना बंद करना होगा। कंपनियों से निकलने वाले रासायनिक पदार्थों से नदी, नाले दूषित होते हैं। और, जीव जंतुओं को भी नुकसान होता है। खेतों में भी रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग ज्यादा होना चाहिए। डीजे की आवाज और मोटर गाड़ियों के हॉर्न की आवाज से साउंड पॉल्यूशन बहुत बढ़ता जा रहा है। इसमें सभी लोगों ने सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। पीने के पानी को दूषित होने से बचाना बहुत जरूरी है। यह विचार, सुधाकर मून ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखें।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'पर्यावरण' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पोलिस ट्रेनर एवं नागपुर विद्यापीठ एथलीट श्री. सुधाकर हरीभाऊ मून जी उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी और सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।


तत्पश्चात, सभी बच्चों ने भी 'पर्यावरण' विषय पर सुंदर विचार रखते हुए शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, मदर टेरेसा सनराइज प्ले स्कूल से बॉलिवूड डांस में अदविका जोगवे, रियांश पाचपवार, लाविन बाग, अनारिया आनंद, श्राव्या भंडारी, बबीता ट्यूशन क्लासेस से लोकनृत्य में अयान पाटील, दर्श लांजेवार, अंशिका जैसवाल, जान्हवी वैद्य, विप्रव डांस एकेडमी से शुभ्रा पाचपोर, स्वरांगी गवळी, विवेकानंद कला एकेडमी से आराध्या नवघरे, सानिध्या नवघरे, श्रावणी भुडे, अन्वी भापकर, संस्कृति चौहान, अनघा झालटे, नम्रता पाठक, स्वरा मेश्राम, ऐश्वर्या वैद्य, दुर्वांशी वैद्य, खुशी मक्के आदि ने शानदार कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।


बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ यशवंत पाटील, प्रिया लांजेवार, शालिनी सातपुते, नंदकिशोर पाचपवार, नम्रता पाठक, गगनप्रीत कौर, ऐश्वर्या वैद्य, स्मिता जोगवे, आराध्या नवघरे, श्रेया झलाटे, जवाहर तरार, हीर दीपक कृपलानी और वेदप्रकाश अरोरा आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।
समाचार 7935843429059509608
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list