सर्वव्यापी हैं भगवान झूलेलाल : संत शिरोमणि लालदास
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_242.html
त्रिदिवसीय झूलेलाल कथा का आज 'पल्लव'
नागपुर। बाराखोली, जरीपटका में म. गांधी हाईस्कूल के निकट स्थित झूलेलाल मंदिर में चकरभाटा से आए सत्गुरु संत लालदास ने 6 से 8 जून तक आध्यात्मिक सरिता बहाई. तीनों दिन असंख्य भक्तों ने ज्ञानामृत का रसपान किया. संत शिरोमणि लालदास ने ओजस्वी वाणी में कहा कि वरुणावतार भगवान झूलेलाल सनातन धर्म की रक्षार्थ पृथ्वी पर प्रकट हुए थे. आज भी वे सर्वव्यापी हैं. उनका स्मरण-मात्र करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. मंदिर प्रमुख महेश आनंदानी व भूषण परियानी के अनुसार 8 जून को सायं 7 बजे 'पल्लव' साहिब के पश्चात महाप्रसाद वितरित किया जाएगा.
इस दौरान कई भक्तों ने उनसे नामदान की दीक्षा ली. उन्होंने भक्तों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया. मंदिर परिसर में निर्मित कृत्रिम जलाशय में भक्तजनों ने ज्योति प्रज्वलित की. सत्संग का श्रवण करने आई अपार भीड़ के सुचारु संचालन के लिए केवल महिलाओं को ही विशाल मंदिर परिसर में प्रवेश मिल सका. पुरुष भक्तों के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई. सफलतार्थ श्याम रामचंदानी, दिलीप सहजरामानी, श्रीचंद केवलरामानी, पवन लालवानी, महेश वाधवानी, सूरज छबलानी, जयराम देवानी, हीरालाल वासवानी, दिलीप माखीजानी, दर्शन चावला आदि ने प्रयास किए.
