नागपुर आएंगी अम्बाला की मेयर
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_272.html
राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ
नागपुर। अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की कार्यकारिणी सभा का आयोजन रविवार 28 जून को सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में किया जा रहा है।आयोजन के सुसंचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी नरेंद्र सतीजा संभाल रहे हैं।सभा में शामिल होने विशेष रूप से अम्बाला की नवनिर्वाचित मेयर शैलजा सचदेवा का आगमन हो रहा है।
सनातन धर्म युवक सभा की नयी कार्यकारिणी में संरक्षक योगराज साहनी, सुरेंद्र साहनी, अध्यक्ष विनय ओबेराय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिलन साहनी, कपिल साहनी, महासचिव प्रशांत साहनी, कोषाध्यक्ष हेमंत साहनी, सहकोषाध्यक्ष आशीष धवन, सहसचिव सुधीर कपूर, जनसंपर्क अधिकारी विनय सहगल, कार्यकारी सदस्य गौतम साहनी, सचिन साहनी, विनोद दुदानी और तरुण सहगल का समावेश ।
