Loading...

डायबिटिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नागपुर चैप्टर द्वारा ‘हाइपरटेंशन कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन


नागपुर। डायबिटिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डीएआई), नागपुर चैप्टर (2025-26) द्वारा शुक्रवार, 12 जून 2026 को होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में ‘हाइपरटेंशन कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक कार्यक्रम में शहर एवं क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सकों, डायबिटोलॉजिस्टों तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएआई नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. नितिन वडस्कर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने भारत में बढ़ती उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं हृदय रोगों की चुनौती पर प्रकाश डालते हुए ऐसे वैज्ञानिक सम्मेलनों की आवश्यकता पर जोर दिया।


कॉन्क्लेव में तीन महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। ‘सिम्पेथेटिक ओवरड्राइव इन हाइपरटेंसिव इंडियन्स’- वक्ता: डॉ. नितीन देशपांडे, अध्यक्ष: डॉ. मनोहर सारडा, डॉ. जयंत केलवाडे एवं डॉ. सुहास कानफाडे। इस सत्र में भारतीय उच्च रक्तचाप रोगियों में सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम की अतिसक्रियता, उसके प्रभाव तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

‘हाइपरटेंशन 2.0 : रीथिंकिंग मैनेजमेंट फॉर इंडियन पेशेंट्स’- वक्ता: डॉ. प्रकाश खेतान, अध्यक्ष: डॉ. निर्मल जायसवाल, डॉ. संजय जैन एवं डॉ. एस. जे. आचार्य। इस सत्र में भारतीय मरीजों की जीवनशैली, आनुवंशिक प्रवृत्तियों तथा आहार संबंधी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए उच्च रक्तचाप के आधुनिक, व्यक्तिगत एवं रोगी-केंद्रित उपचार दृष्टिकोणों पर प्रकाश डाला गया।

‘डायबिटिक हाइपरटेंशन : कार्डियो- रीनल- मेटाबोलिक क्रॉसफायर’- वक्ता: डॉ. शैलेश पितले, अध्यक्ष: डॉ. किरण बेलसरे, डॉ. मिथिलेश कुलकर्णी एवं डॉ. आर. बी. कलमकर। इस सत्र में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और किडनी रोगों के जटिल अंतर्संबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इनके समग्र प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम का समापन डीएआई नागपुर चैप्टर की मानद सचिव डॉ. पूजा जाधव द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं, अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं उपस्थित चिकित्सकों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

वैज्ञानिक सत्रों के पश्चात आयोजित फेलोशिप एवं रात्रिभोज कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों को आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और नेटवर्किंग का अवसर प्राप्त हुआ।

डायबिटिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नागपुर चैप्टर अपने ध्येय “Educate, Enlighten and Empower” के अनुरूप मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा मेटाबोलिक रोगों के प्रति जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर कार्यरत है।
समाचार 1183920485459193561
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list