Loading...

दिव्यांग बच्चों के लिए आशा की किरण

                       


डा रुचि जैन की सेवाओं को सलाम

नागपुर। डॉ. प्रफुल्ल विजयकर होमिओपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाऊंडेशन प्रमुख डा अंबरीश विजयकर के मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों की सेवा में तत्पर होप फार होपलेस शिविर का नागपुर में 11 वें वर्ष में पदार्पण हुआ है । शिविर पूरी तरह निशुल्क रहता है साथ ही दवाइयां भी दी जाती हैं। महल क्षेत्र में स्थित डा रुचि जैन होमिओपैथिक हास्पिटल में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने विकलांग बच्चों को लेकर आए। उद्घाटन समारोह में कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा, अनिल खत्री, डा आशीष मोदी, पूनम विश्वकर्मा, संतोष जगदीश बुधराजा आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।

लगभग 12 घंटे तक चले शिविर में 174 बच्चों की समुचित जांच कर निशुल्क दवा भी दी गई। दशकपूर्ति के उपलक्ष्य में पिछले दस वर्षों की सेवाओं को पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। शिविर की संयोजिका डा रुचि जैन के नेतृत्व में डा मधु अग्रवाल, डा भावना तायडे,  रुपेश पलसापुरे,  जयेश व्यास, रिषभ जैन, कृष्णा शर्मा आदि ने सेवाएं प्रदान की।शिविर में आसमान फाउंडेशन के डा रवि गिरहे, सक्षम फाउंडेशन के डा मिलिंद हरदास, डा मृणालिनी हरदा, थायरोकेयर के रितेश शेंद्रे,मतिमंद स्कूल की अर्चना श्रावणे, सी ए शैलेष चांडक आदि सदिच्छा भेंट देकर हौसला बढ़ाया ।अगला शिविर रविवार 4 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा।
समाचार 7810289782409079866
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list