लेट्स इंस्पायर बिहार, नागपुर चैप्टर की प्रथम बैठक संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_445.html
नागपुर। लेट्स इंस्पायर बिहार, नागपुर चैप्टर के सदस्यों की 5 जून को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को विकास वैभव, आई.जी., मगध रेंज, गया ने ऑनलाइन संबोधित किया। अजीत कुमार, आयुक्त, जीएसटी (अपील) ने भी अपने संबोधन में संगठन के मिशन एवं विज़न पर प्रकाश डाला।
बैठक में एस.पी. सिंह (ओएसडी, वीएनआईटी), डॉ. आशीष झा (विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र, हिस्लोप कॉलेज), डॉ. कुमुद रंजन (वैज्ञानिक), अमित कुमार (सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त, आयकर), श्रीमती सुष्मिता सिंह, श्रीमती अनुपमा सिंह, अधिवक्ता हेमलता सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि बिहार को प्रेरित करने और उसके सर्वांगीण विकास के लिए गंभीरता एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाना चाहिए।
बैठक का संचालन डॉ. जवाहरलाल गिरी ने किया तथा अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में रविन्द्र गिरी, चंदन शर्मा, कौशल पाठक, ए.आर. चौबे, रुद्र एन. मिश्रा, अजय सिंह, संजय सिंह, श्रीमती विधि झा, सौरभ झा, विवेक शर्मा तथा अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
