एपीआई विदर्भ चैप्टर के अध्यक्ष पद पर डॉ. तनुजा मनोहर की पद स्थापना
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_471.html
पद्मश्री डॉ. अभय बंग की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन
नागपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया (एपीआई), विदर्भ चैप्टर का वर्ष 2026- 27 के लिए प्रतिष्ठित पदस्थापना समारोह रविवार को होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में एनकेपी साल्वे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, नागपुर के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा मनोहर ने एपीआई विदर्भ चैप्टर की 22वीं अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके साथ डॉ. अश्विनी तयाडे ने मानद सचिव के रूप में पदभार संभाला।
इस अवसर पर नव- निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का भी विधिवत पदग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. अभय बंग, प्रख्यात समाजसेवी एवं SEARCH, गढ़चिरौली के निदेशक उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में एपीआई महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष डॉ. निखिल बलंखे तथा एपीआई महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष एवं महा-जेपीआई के प्रधान संपादक डॉ. मंगेश तिवसकर शामिल थे। पद स्थापना समारोह से पूर्व एमएमसी क्रेडिट अंकों से युक्त सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात नव- निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. तनुजा मनोहर ने 'एक्यूट- ऑन- क्रॉनिक लिवर फेल्योर : वर्तमान अवधारणाएँ' विषय पर अध्यक्षीय व्याख्यान दिया।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अभय बंग ने 'आरोग्य स्वराज्य' विषय पर विशेष व्याख्यान देते हुए स्वास्थ्य स्वावलंबन, जनसहभागिता तथा जनस्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य पदस्थापना समारोह का संचालन डॉ. राखी जोशी एवं डॉ. विम्मी गोयल ने किया, जबकि नवनिर्वाचित मानद सचिव डॉ. अश्विनी तायडे ने आभार व्यक्त किया।
दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक 'बदलती जीवनशैली और बीमारियाँ' विषय पर एक विशेष जन-जागरूकता मंच आयोजित किया गया। इसका संचालन डॉ. अश्विनी तायडे एवं डॉ. गिरा सोनी ने किया। इस अवसर पर डॉ. मंगेश तिवसकर, डॉ. शंकर खोबरागड़े, डॉ. तनुजा मनोहर, डॉ. मंजुषा मारडीकर तथा डॉ. शिल्पा देवके ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
एपीआई विदर्भ चैप्टर की कार्यकारिणी 2026- 27 - अध्यक्ष : डॉ. तनुजा मनोहर, पूर्व अध्यक्ष : डॉ. जयराज कोरपे। उपाध्यक्ष : डॉ. नितिन वडस्कर, डॉ. सुधीर चाफले। मानद सचिव : डॉ. अश्विनी तयाडे, पूर्व सचिव : डॉ. जयेश तिमाने, कोषाध्यक्ष : डॉ. अभिषेक पांडे। संयुक्त सचिव : डॉ. अजय बुल्ले, डॉ. पारस जुनके, वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष : डॉ. मंजुषा मारडीकर। सह-अध्यक्ष : डॉ. मेघा बालंखे, डॉ. शिल्पा देवके।
कार्यकारिणी में डॉ. अपूर्वा कोलते, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. भूषण इटकलवार, डॉ. गिरा सोनी, डॉ. जितेश जेसवानी, डॉ. किरण बेलसरे, डॉ. पराग रहातेकर, डॉ. प्रसाद पोटदुखे, डॉ. प्रशांत गोवर्धन, डॉ. प्रवीण पंत, डॉ. राजश्री खोत, डॉ. राखी जोशी, डॉ. रिया बल्लीकर, डॉ. सलील गानू, डॉ. समीर लोटे, डॉ. संकेत पेंडसे, डॉ. शिल्पा कुठे, डॉ. सिद्धार्थ धांडे, डॉ. सुनंदा चावजी, डॉ. स्वप्ना खानझोडे, डॉ. वंदना अदमाने, डॉ. विम्मी गोयल तथा डॉ. विश्वास दशपुत्र शामिल हैं।
समारोह के समापन पर एपीआई विदर्भ चैप्टर ने विदर्भ क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, सतत चिकित्सकीय प्रशिक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।


