पंजाबियों की अपनी अलग पहचान - सचदेवा
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_29.html
यादगार रही पंजाबी महासंघ की सभा
नागपुर। अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की सभा का आयोजन रवि भवन में किया गया ।सभा के आयोजन की जिम्मेदारी सनातन धर्म युवक सभा ने निभाई। मंच पर संरक्षक राजकुमार कक्कड़, दीपक कपूर, दिवानचंद सेतिया, सुरेश मेहरा, महासंघ के अध्यक्ष संदीप सचदेवा, महासचिव अरुण मेंहदीरत्ता, कोषाध्यक्ष राजीव मदान, महिला विंग की अध्यक्ष शैलजा सचदेवा, संस्था के अध्यक्ष विनय ओबेराय और महासचिव प्रशांत साहनी उपस्थित थे।
अतिथि स्वागत मिलन साहनी, कपिल साहनी, हेमंत साहनी, आशीष धवन, सुधीर कपूर, सचिन साहनी, गौतम साहनी, विनोद दुदानी, तरुण सहगल, अजय साहनी आदि ने किया। संस्था की पत्रिका सनातन समाचार की स्मारिका का लोकार्पण किया गया जिसका संपादन नरेंद्र सतीजा ने किया है। साथ ही दशहरा अमृत महोत्सव के फलक का लोकार्पण किया गया। समस्त प्रतिनिधियों को दुपट्टा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष सचदेवा ने सुव्यवस्थित आयोजन हेतु संस्था का अभिनंदन किया।
उन्होंने महासंघ के विस्तार पर जोर देते हुए आसपास की संस्थाओं को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की अपनी पहचान है। संरक्षकों ने भी संबोधित किया। सभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सदर भाग के सरसंघचालक अनिल भारद्वाज और प्रांत सह संपर्क प्रमुख अरविंद कुकडे ने शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया ।आभार विनय ओबेराय ने माना। सभा में अंबाला, भोपाल, हैदराबाद, रायपुर,जबलपुर, ग्वालियर, अलवर, छिंदवाड़ा, भंडारा, हापुड़ आदि स्थानों से प्रतिनिधि शामिल हुए।
