निर्देशक राजकुमार हिरानी के पुत्र वीर हिरानी वेब सीरीज में हो रहे लांच
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_737.html
नागपुर। मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट, पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले नागपुर की शान राजकुमार हिरानी पहली बार लेकर आ रहे हैं साइबर क्राइम पर आधारित वेब सीरीज प्रीतम और पेड्रो इसको क्रिएट और प्रोड्यूस किया है राजकुमार हिरानी ने और निर्देशन अवीनाश अरुन ने किया है। इस वेब सीरीज मे विक्रम मेसी, अरशद वारसी, मोना सिंह, बुमन ईरानी, जैसे कलाकारों के साथ पहली बार राजकुमार हिरानी के सुपुत्र वीर हिरानी इसमें एक्टिंग करते नजर आएंगे। जिओ हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफार्म पर 3 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही है।
नागपुर वासीयो के तरफ से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी को सैय्यद मुमताज, अनिल गंभीर, मनोरमा इंप्रेसा के निर्देश नितिन बांसोड़, चिराग के निर्देश राजेंद्र शुक्ला, सुवर्ण नलोडे, संजय कुमार, एडिटर शांतनु जैन, मेकअप आर्टिस्ट रामजी श्रीवास, थिएटर आर्टिस्ट सुनील हीरेखन, रवि पाटिल, सैय्यद जैदे, सैय्यद अमान, आदेश जैन, टीकाराम साहू, अरविंद पांडे, प्रदीप पाराशर, शक्ति रतन, निकिता ठाकुर, निखिल अग्रवाल, अनूप चौधरी, कोरियोग्राफर समीर कुमार, रमेश शेल्के, कृष्ण कुमार द्विवेदी, हितेश चोपड़ा, कमलजीत सिंह, अशीष पवार, नागराज स्वामी इन सभी कलाकारों ने वीर हिरानी को उनके एक्टिंग करियर के लिए शुभकामनाएं दी।
