Loading...

माँ बेटी की जोड़ी ने जुगलबंदी यूट्यूब लाइव पर किया मंत्रमुक्त


नागपुर। कवियत्री मेघा अग्रवाल व बाल कवियत्री मिहूं अग्रवाल यह माँ बेटी की जोड़ी नागपुर का गौरव है। जुगलबंदी यूट्यूब पर लाइव पर अपनी रचनाओं का पाठ करके माँ बेटी की इस जोड़ी ने नागपुर को गौरव प्रदान किया। 

बोलती कलम मंच संस्थापक संजय राय साई प्रयागराज के कार्यक्रम में सुरीली साहित्यिक जुगलबंदी यूट्यूब लाइव पर आमंत्रित कवियित्री नागपुर से कवित्री मेघा अग्रवाल व बाल कवित्री मिहूं अग्रवाल को साहित्यिक जुगलबंदी में अपनी रचनाओं का पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया।

माँ बेटी की इस जोड़ी ने एक से एक सुंदर रचनाओं का पाठ किया और जुगलबंदी से सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। इन्होंने ईश्वर भक्ति, प्रकृति, माँ, प्रेम, गुरु सभी पर अपनी प्रस्तुति दी हर विषय पर अपनी छाप छोड़ते हुए जुगलबंदी से सभी को मंत्रमुक्त कर दिया। सभी दर्शकों ने मेघा जी वह मिहूं के लिए अच्छे-अच्छे कमेंट्स लिखें और उनका मनोबल बढ़ाया। परिवार को इन पर बहुत गर्व है और पूरे नागपूर के लिए गौरव की बात है कि ऐसे कलमकार नागपूर शहर की विरासत है।
समाचार 3669687996293964240
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list