पौधों से पर्यावरण संतुलन व स्वस्थ जीवनशैली होती हैं सुनिश्चित : तोतवानी
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_911.html
खामलावाली माता मंदिर - नर्मदेश्वर मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
नागपुर। खामला वाली माता मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में तरुण भारत, सिंध माता मंडल के तत्वावधान में मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष, सिंध माता मंडल के महासचिव प्रकाश तोतवानी के संयोजन में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दत्तात्रय माटे ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में तरुण भारत के पंकज गनोरकर, देवेंद्र टोनपे, सिंध माता मंडल के अध्यक्ष नारायण भोजवानी, समाजसेवी, पत्रकार महेश उपदेव मौजूद थे। परिसर में औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रकाश तोतवानी ने पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण, पेड़ लगाना पर्यावरण, मानव जीवन के लिए बेहद परम आवश्यक हैं। यह न केवल हमें शुद्ध हवा व पानी प्रदान करता है। बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पौधारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है एवं स्वस्थ जीवनशैली सुनिश्चित होती है। पौधों से पानी का संरक्षण , मानसिक और शारिरिक स्वास्थ्य ब अन्य लाभ मिलते है। पेड़ हमे फल, फूल, लकड़ियां, औषधियां अन्य उपयोगी वस्तुएं प्रदान करते है। वे पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाते है व आस पास के तापमान को शीतल रखते में सहयोग करते है।
इस अवसर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। राजन रामचंदानी आशीष पांडे, सुरेंद्र भेंडे, लक्ष्मण गनवानी, रवि नासिकवार, राजू गंगवानी, राजेश पंजवानी, उमेश देशमुख, चिल्कापूरे, आकाश, शंकर पंजवानी, नरेश डेबवानी, मनपा के शेख सहित बड़ी संख्या में सदस्यों, समाजसेवियों की मौजूदगी रही।
