जागृतेश्वर मंदिर में सामूहिक शिव अमृतवाणी पाठ
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_961.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 'सौभाग्यपूर्ण पल शुभांक- त्रिवार्षिक अधिकमास के अंतर्गत विजयिनी सखी मंच की सखियों ने एक जैसी पारंपरिक पोशाक में पुरूषोत्तम मास के शुभ समापन के दिन जागृति कालोनी स्थित जागृतेश्वर शिव मंदिर में सामूहिक शिव अमृतवाणी पाठ किया।
33 दैविक शक्तियों को, 11 आदित्य, 9 वसु,11 रूद्र, 2 आश्विन कुमार को दीपदान, मालपूआ का भोग अर्पित किया। पूनम हिंदुस्तानी, सुनीता सिंह, राजश्री वाघेला, लक्ष्मी मुरलीधरन, सरिता श्रीवास्तव, रिता राऊत, वैशाली खड़गी, श्वेता दुबे विशेष रूप से उपस्थित थी। जागृतेश्वर शिव मंदिर के पदाधिकारियों का विशेष आभार सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।


