Loading...

मधुघट की मधुर रसधारा से श्रोताओं का मन हुआ तृप्त


सोहम संस्था में भा. रा. तांबे का 'मधुघट' कार्यक्रम संपन्न

नागपुर। सोहम संस्था द्वारा आयोजित एवं गीत सौरभ संगीत अकादमी द्वारा निर्मित 'मधुघट' कार्यक्रम दिनांक 4 जुलाई को सोहम सभागृह में संपन्न हुआ। कविवर्य भा. रा. तांबे की मधुर रचनाओं पर आधारित इस कार्यक्रम ने श्रोताओं को श्रवणीय तृप्ति का अनुभव कराया।

भा. रा. तांबे के अविस्मरणीय गीत सुचित्रा कातरकर, पद्मजा सिन्हा, अश्विनी लुले, प्रतीक्षा पट्टलवार, दीपाली पनके, मेधा हरिदास, विजय देशपांडे, आर्या देशपांडे एवं सुवर्णरेखा पाटील इन गायक कलाकारों ने प्रस्तुत किए। उन्हें आर्य पुराणकर, रवि सातफळे एवं तुषार विघ्ने ने साथसंगत दी। भा. रा. तांबे की कविताओं का वाचन डॉ. माधुरी वाघ ने किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं गायिका सुचित्रा कातरकर का साक्षात्कार अत्यंत रोचक रहा। कुल मिलाकर 'मधुघट' कार्यक्रम ने सोहम संस्था के वरिष्ठ नागरिकों का 'मधुघट' आनंद से भर दिया।

कार्यक्रम के निवेदन एवं निर्माण का दायित्व गीत सौरभ संगीत अकादमी की संस्थापक अध्यक्ष प्रा. उज्ज्वला अंधारे ने सशक्त एवं रोचक ढंग से निभाया, जबकि संकल्पना सूरसप्तक संगीत संस्था की अध्यक्ष सुचित्रा कातरकर की थी। मोहन सरवटे ने प्रास्ताविक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सोहम संस्था की अध्यक्ष वर्षा मनोहर एवं मोहन सरवटे का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मेधा हरिदास ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति थी।
समाचार 6944827805539646408
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list