प्रवीण बागडे की कविता को प्रथम पुरस्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_751.html
नागपुर। सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखक, कवि एवं चिंतक प्रवीण बागडे की कविता को विदुमाऊली बहुउद्देशीय संस्था, कनारखेड तथा काव्यसागर साहित्य मंच, शेगांव द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय काव्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर संस्था की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्यभर से प्राप्त उत्कृष्ट प्रविष्टियों के बीच प्रवीण बागडे की विचारोत्तेजक, संवेदनशील और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत कविता को निर्णायकों ने प्रथम स्थान के लिए चयनित किया। यह सम्मान उनके निरंतर साहित्यिक योगदान और सशक्त लेखन का प्रमाण माना जा रहा है।
प्रवीण बागडे सामाजिक, राजनीतिक और समकालीन विषयों पर अपने प्रभावशाली लेखन के लिए जाने जाते हैं। उनकी रचनाएँ विभिन्न समाचार पत्रों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं। इस उपलब्धि पर साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है। प्रवीण बागडे ने इस सम्मान को अपनी आगामी साहित्यिक यात्रा के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
