रेनकोट शालेय सामग्री का वितरण
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_622.html
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, नागपुर लेडीज़ चैप्टर का उपक्रम
नागपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, नागपुर लेडीज़ चैप्टर द्वारा सिंधी हिंदी हाई स्कूल, खामला में विद्यार्थियों को रेनकोट एवं रजिस्टर वितरित किए गए। यह सेवा कार्य विद्यार्थियों की सुविधा एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्षा रश्मि कौरानी, सचिव दिव्या गुरबानी, संस्थापक अध्यक्षा शोभा भागिया, पूर्व अध्यक्षा भारती आसूदानी, कोषाध्यक्ष रश्मि हरिरामनी, विद्यालय की प्राचार्या प्रिया मेघराजानी द्वारा भगवान झूलेलाल एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर नीतू पेशवानी, स्नेहा वासवानी, नीलम जयसिंघानी, निशा चावला, रिया छत्तानी एवं श्वेता भागिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। अतिथियों में समयोचित छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि कौरानी, स्नेहा वासवानी, लीना रूघवानी, निशा मेथवानी, भारती असुदानी, स्वाति रुचंदानी, प्रतिभा असुदानी, नीलम जयसिंघानी, नीतू पेशवानी, सुनीता मीरपुरी, लक्ष्मी वाधवानी, रीटा जेसवानी, करिश्मा गलानी, ज्योति सच्चानी, जयश्री विधानी, दिव्या गुरबानी एवं रश्मि हरिरामानी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन मोनिका गुरनानी ने किया। विद्यालय की प्राचार्या प्रिया मेघराजानी ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, नागपुर लेडीज़ चैप्टर का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षा रश्मि कौरानी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया।
