Loading...

संत चांदूराम साहिब जयंती का भव्य समापन


भक्तिगीतों पर झूमे श्रद्धालु

नागपुर। जरीपटका स्थित संत चांदूराम साहिब मुक्तिधाम में 203वीं जयंती पर द्विदिवसीय संत समागम साकार हुआ. दरवेशों ने सुबह-शाम सत्संग, कीर्तन, प्रवचनों  की सरिता बहाई. मंजूश्री आसुदानी ने सिंधी भक्ति-गीतों से मुग्ध किया. महोत्सव में संत उदयलाल, शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर, डॉ. संतोष कुमार अमरावती, साईं ठाकुरदास, जलगांव, तुलसीदास खुशालानी,रीवा के हंसदास उदासी, मुक्तिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भाई शामनदास तुलस्वानी, घनश्यामदास कुकरेजा, पूज्य पंचायत घोटकी के अध्यक्ष वलीराम सहजरामानी, मुरली महाराज स्वामी व सिंधी दरबारों के संतों दरवेशों की उपस्थिति में गुरु महाराज की अमृतवाणी में अखंड पाठ साहब का भोग साहब डाला गया. 


सखी सरताज के भक्तों के साथ दिलीप माखीजा व भाई शामनदास ने अखंड धूनी लगाई. तदुपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया. रात्रि में हंसदास उदासी ने संतों का गुणगान करते हुए भक्ति-गीत पेश किए. जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां मनाई गई. सफलतार्थ प्रा. पी.डी. केवलरामानी, भीखचंद डेंबला, वीरभान तुलस्वानी, राधाराम माखीजा, शंकरलाल वीरवानी, अजीत बत्रा, वीरभान तुलस्वानी, विनोद केवलरामानी, मुक्तिधाम ट्रस्ट व सेवा मंडल के श्रद्धालुओं ने प्रयास किए.
समाचार 8311863828002896867
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list