Loading...

आधुनिक थेरेपी से ब्लड कैंसर का उपचार : डॉ. जायसवाल


डॉक्टर्स डे' धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल की नई उपलब्धि सीएआर-टी

नागपुर/नई दिल्ली। विशेषज्ञता, अत्याधुनिक तकनीक और मरीज-केंद्रित उपचार के साथ धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने देश में कैंसर उपचार की दिशा में रखा एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति और उनके चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। यह अवसर केवल चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का ही नहीं, बल्कि चिकित्सा विज्ञान में हो रही नई उपलब्धियों और मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने वाले नवाचारों को भी रेखांकित करने का अवसर है।

इसी प्रेरणादायी अवसर पर धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने ब्लड कैंसर के उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना अत्याधुनिक  सीएआर-टी सेल थेरेपी प्रोग्राम सफलता पूर्वक शुरू किया है। यह कार्यक्रम वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सरिता रानी जायसवाल के नेतृत्व तथा उनकी समर्पित विशेषज्ञ टीम की देखरेख में प्रारंभ किया गया है। यह उपलब्धि उन मरीजों के लिए नई आशा लेकर आई है, जिनके लिए पारंपरिक उपचार सीमित प्रभावी साबित हुए हैं।

आज चिकित्सा विज्ञान अत्यंत तीव्र गति से विकसित हो रहा है और कैंसर उपचार में इम्यूनोथेरेपी एक नई क्रांति के रूप में सामने आई है।इसमें मरीज की अपनी प्रतिरक्षा कोशिकाओं (टी-सेल्स) को विशेष तकनीक के माध्यम से इस प्रकार तैयार किया जाता है कि वे कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकें। यह उपचार विशेष रूप से कुछ प्रकार के ब्लड कैंसर, जैसे ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और अन्य हेमेटोलॉजिकल मैलिग्नेंसी के जटिल मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस जटिल उपचार को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए केवल आधुनिक तकनीक ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों, प्रशिक्षित मेडिकल टीम, अत्याधुनिक प्रयोगशाला, समुचित इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रत्येक मरीज के वैज्ञानिक मूल्यांकन की आवश्यकता होती है। धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने इन सभी आवश्यक मानकों को पूरा करते हुए यह कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार अपने देश में उपलब्ध हो सके। इस उपलब्धि के केंद्र में डॉ. सरिता रानी जायसवाल का अनुभव, नेतृत्व और मरीजों के प्रति समर्पण विशेष रूप से उल्लेखनीय है। 

डॉ. सरिता रानी जायसवाल का मानना है कि कैंसर उपचार केवल तकनीक का विषय नहीं, बल्कि मरीज और उसके परिवार को विश्वास, संवेदनशीलता और व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करने की जिम्मेदारी भी है। यही सोच इस पूरे कार्यक्रम की आधारशिला है। उनका उद्देश्य प्रत्येक मरीज को उसकी चिकित्सीय आवश्यकता के अनुरूप सर्वोत्तम, सुरक्षित और वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर यह उपलब्धि उन सभी चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी समर्पित है, जो दिन-रात मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनकी निष्ठा, सेवा भावना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण आज चिकित्सा क्षेत्र नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
समाचार 4215219077037828401
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list