शक्ति की भक्ति की जगी अलख
मां के दरबार में हुई भजन संध्या
नागपुर। मां जगदंबा की आराधना के पर्व नवरात्र उत्सव की तृतीया तिथि पर मां के दरबार में शक्ति की भक्ति की अलख जगी. मौका था श्री परशुराम सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित ‘शक्ति की भक्ति’ भजन संध्या का. स्मॉल फैक्टरी एरिया, लकड़गंज स्थित राजस्थानी ब्रह्म समाज भवन में हुई इस भजन संध्या में समस्त राजस्थानी ब्राह्मण समाज के बुजुर्गों, माताओं, बहनों, भाइयों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां के दरबार में अपना माथा टेका.
इस दौरान विदर्भ के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. उमेश शर्मा और गायिका कु. नेतल शर्मा ने मां के चरणों में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया. इस माैके पर बताैर अतिथि सपत्नीक, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, नगरसेविका कल्पना शर्मा, नगरसेवक अतुल कोटेचा, जयप्रकाश गुप्ता, दीपेन अग्रवाल, वृंदा विकास ठाकरे, डॉ नीलेश अग्रवाल, डॉ प्राची अग्रवाल, डा. महेंद्र शर्मा, सीए प्रियंका राजू शर्मा, सीए अमेय शर्मा, नितिशा ललित शर्मा, डा.स्नेहल दाते, विश्वजीत भगत आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे.
माता रानी के भजनों के प्रस्तुति के उपरांत सभी महिलाओं ने गरबा का भी आनंद लिया और पूरा परिसर माता रानी के जयघोष से गूंज उठा. समापन महाआरती और महाप्रसाद से हुआ. आयोजन की सफलतार्थ श्री परशुराम सांस्कृतिक मंच की समस्त महिलाओं ने अथक परिश्रम किया.
