'काजळकाठ' के अवसर पर 18 नवंबर को यामिनी दळवी से होगी गपशप की महफिल



नागपुर। वर्तमान पीढ़ी की सशक्त काव्य-लेखन करने वाली कवयित्री हैं यामिनी दळवी। यामिनी एबीपी माझा की समाचार वाचिका भी हैं। उनके 'काजळकाठ' इस दर्जेदार और लोकप्रिय काव्य- संग्रह का दूसरा संस्करण ग्रंथाली प्रकाशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित हुआ है।


इसी अवसर पर काव्य- संग्रह के बारे में और अधिक जानने के लिए नागपुर की सुप्रसिद्ध कवयित्री मनिषा अतुल, यामिनी दळवी से बातचीत करेंगी। इस संवाद से 'काजळकाठ' का अंतरंग उजागर होगा। कविता और गपशप की यह महफिल विदर्भ साहित्य संघ द्वारा 'झपूर्झा' साहित्य कट्टा इस मासिक उपक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई है।


यह कार्यक्रम 18 नवंबर को शाम 5 बजे विदर्भ साहित्य संघ के ग्रंथालय में संपन्न होगा। साहित्य और काव्य प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आह्वान विदर्भ साहित्य संघ ने किया है।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान