पवनार के विनोबा भावे आश्रम में ‘मित्र मिलन’ एवं भूटान 75 अमृत महोत्सव आयोजित



गांधी-विनोबा के विचारों का स्मरण, सामाजिक एकता और सद्भाव का दिया संदेश


पवनार (वर्धा)। वर्धा जिले के ऐतिहासिक पवनार स्थित विनोबा भावे आश्रम में ‘मित्र मिलन ब्रह्म विद्या मंदिर’ के अंतर्गत भूटान 75 अमृत महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं आचार्य विनोबा भावे के विचारों, मानवता, शांति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के आदर्शों को स्मरण किया गया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिजन सेवक संघ एवं महात्मा गांधी आश्रम के चीफ शंकर कुमार सान्याल, महासचिव उर्मिला बहन, रमेश भैया, डॉ. अनिल वाघ, पूर्व कमिश्नर धनंजय धार्मिक, संतोष सिंह (एमपी), डॉ. विनोद भोयर, नारायण अंतराम एवं विजय बहेकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ऑल इंडिया कौमी तंजीम के नागपुर जिला अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार ने भी विशेष सहभागिता की।



इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे के विचार आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव, अहिंसा और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा नई पीढ़ी को मानवीय मूल्यों और अच्छे संस्कारों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम का वातावरण मित्रता, आपसी सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना से ओतप्रोत रहा। आयोजन का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवता के संदेश के साथ हुआ।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान