खामला में धार्मिक भक्ति भावना से मनाई गई गोपाष्टमी
नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक दरबार से उल्लास भरे वातावरण में आज तड़के गोपष्टमी पर्व पर जयघोषों के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी. स्मरणीय हो कि दरबार परिसर से श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी की शुरूआत स्व. पदीदेवी सेवलानी ने की थी. पदीदेवी की पुण्यतिथि पर दरबार परिसर में सामूहिक अरदास हुई। संगत में प्रसाद मसाला दूध वितरित किया गया। आज निकली प्रभातफेरी में शामिल संगत ने संपूर्ण खामला के मार्गो को ‘धन गुरु नानक सारा जग तारिया’ से गुंजायमान कर दिया. गोपाष्टमी पर कीर्तन कर पूजन किया गया.
लगभग दो घंटे परिक्रमा उपरांत प्रभातफेरी वापस दरबार परिसर पहुंची, जहाँ पल्लव पहनकर आराधना कर फेरी को विराम दिया गया. दादी ज्ञानीदेवी जेठानी ने कीर्तन में पावन पर्व गोपाष्टमी की महिमा पर प्रकाश डाला। शोभा भाग्या, राखी रामचंदानी, कोमल टेकचंदानी, घनश्याम रामचंदानी, शंकर टेकचंदानी, छुगानी, सुमित चेतवानी, शंकर गोलानी, सुरेश हेमनानी, रवि गुरबानी, सुनील परसवानी, तुलसी काका, गंगवानी, साधवानी, अमित मुरजानी, शिव मोहनानी सहित संगत प्रभातफेरी में शामिल हुई. महिलाओ ने व्रत रखकर आराधना की. गौ माता का पूजन कर खाद्य पदार्थो की सेवा की. अमृतवेला परिवार के सदस्यों की मौजूदगी रही.
