साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ राम मुले ने की। संचालन हेमलता मिश्र मानवी ने किया।
सम्मेलन में कल्पना शुक्ला, दीपक गुप्ता, शिवानी सिंग, कल्पना बरपात्र, नीलोफर सिद्दीकी, एड अब्दुल अमानी कुरैशी, शरद कांबले, आदेश जैन, सुरेश गंगाखेडकर ने एक से बढ़कर एक लघुकथाएं सुनाई।
अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ राम मुले ने सभी की लघुकथाओं के समीक्षा के साथ अपनी एक लघुकथा सुनाई। कार्यक्रम में सुनील तिवारी, इकबाल बेरा, अनीता गुप्ता, माया शाहू, रमेश, जाॅनसन हैरी आदि ने उपस्थित दर्ज कराई। संयोजक आदेश जैन ने सभी का आभार माना।

