प्रेरणा, प्रोत्साहन, सहभागिता और जनचेतना लाएगी बदलाव : मनीष सोनी

 



नागपुर। नागपुर वैचारिक मंच नागपुर द्वारा आयोजित परिचर्चा पेयजल संकट और निवारण विषय की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवयित्री व समाजसेविका रूबी दास ने कहा, जनसंख्या वृद्धि, असीमित पानी की मांग और घटते जल स्तर से पानी की समस्या खड़ी हो रही है। जिसे संतुलन करने हेतु पानी का अपव्यय रोकना, जन चेतना और आपसी सहभागिता की व्यवस्था जरूरी है। 


प्रमुख अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार, नगर निगम अधिकारी मनीष सोनी ने पुराने कुएं साफ करने, अवैध कार वॉशिंग सेंटर को रोकने के साथ 8920 अवैध पानी के कनेक्शन को बंद करने के निगम के कार्य की प्रशंसा की और बताया की शहर में 196 किलोमीटर प्रमुख पाइपलाइन के माध्यम से जल प्रबंधन और पानी के ओवरहेड डबल स्टोरी टंकी व्यवस्था है। पानी के निस्तार को पानी के पुनः इस्तेमाल की व्यवस्था की योजना को आम जनता में जागरूकता लाने हेतु माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह 3 लाख लीटर पानी प्रतिदिन बचत करने में निगम सफल रही है। सीमेंट रोड प्रक्रिया पर वर्षा के पानी का दुरुपयोग देख पुनः विचार किया जा रहा है। पानी के रिसाव को रोकने में निगम सक्षम है। उन्होंने आगे विदर्भ, मराठ वाड़ा में पेयजल व्यवस्था, पानी की कमी, पानी के स्तर के गिरने और प्रकृति में बदलाव पर चिंता व्यक्त की।


वरिष्ठ पत्रकार, संपादक कृष्ण नागपाल ने घर में पानी के सही इस्तेमाल के साथ वाहनों को पाइप से सीधे धोने पर प्रश्न खड़ा कर कहा -मग और बाल्टी से पानी लेकर गाड़ी धोने से, पानी की बचत होती है। उन्होंने आगे बताया अंडमान की यात्रा में प्रदूषण रोकने और पानी नियोजन की व्यवस्था के स्वरूप की प्रशंसा भी की। 


प्राध्यापक व्यंग्य कवि नीरज व्यास ने कहा पानी शरीर के तापमान और स्वास्थ्य की आवश्यकता है। क्योंकि, बिन पानी सब सून व्याख्या को ध्यान में रख जन चेतना के साथ पानी के दुरुपयोग और संचय की व्यवस्था पर बल दिया। 


कथा लेखक, संपादक नरेंद्र परिहार ने कहा गैस पाइप जैसे पानी को भी पाइप के माध्यम से पूरे देश में जल वितरण व्यवस्था करनी चाहिए, पानी का संचयकर और फिल्टर प्लांट के माध्यम से पानी को पीने योग्य बनाने के साथ बहुत बचत की जा सकती है। जगह-जगह निस्तार के पानी को पुनः उपयोग कर अरब देशों के समान उचित व्यवस्था की जा सकती है । उन्होंने 740 से 750 मिलियन लीटर पानी की उपलब्धता के साथ उसके 35% प्रतिशत रिसाव पर प्रश्न खड़ा कर कहा, कि भविष्य में पानी को राशनिंग के साथ पानी के पंप स्टेशनों की आवश्यकता पड़ सकती है।


वरिष्ठ संपादक, पत्रकार नीरज श्रीवास्तव ने प्राकृतिक जल स्रोतों के गंदे करने के अवाम के व्यवहार पर चिंता जताई और सरकार द्वारा कड़े कानून के प्रावधानों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने 26 साल पहले उठी पानी के उपयोग के सवालों के निराकरण की सुझाई योजनाओं पर प्रश्न खड़ा कर कहा, व्यवस्था आज भी यथा स्थिति की ही बनी हुई है। सरकार के सीमित संसाधनों के रहते, पारंपरिक जल संसाधनों के रखरखाव और कार्य व्यवस्था में बदलाव के साथ प्रेरणा, प्रोत्साहन व्यवस्था की व्याख्या की। 


युवा साहित्यकार व चिंतक अंजनी शर्मा ने घरों में इस्तेमाल पानी के संचय और बागवानी, साफ सफाई हेतु हार्वेस्टिंग पद्धति से पानी के संचय और उपयोग की प्रक्रिया को जरूरी बता आगे कहा, आज भूजल स्तर गिरने के कारण भूकंप जैसे विकराल प्रश्न खड़े हो रहे हैं ।24 एक्स 7 पानी की लाइन को सिर्फ दो घंटे देकर पानी की बचत की जा सकती है और जल जमीन में कैसे पहुंचे इसकी व्यवस्था जन जागरूकता के माध्यम से समझा प्रचार करें जल दान उचित दान है। हमें पानी के बचत की व्यवस्था अपने घर से ही शुरू करनी होगी। 


वरिष्ट प्राचार्य, लेखिका रंजना श्रीवास्तव ने 2008 लखनऊ में बच्चों के द्वारा बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्ट मॉडल का जिक्र कर आगे कहा, उनकी कालोनी में आज भी सभी घरों से उपलब्ध निस्तार का पानी, एक टैंक में जमा होता है और उसका उपयोग बगीचे के साफ सफाई के साधनों के साथ उपयोग में लाया जाता है। उन्होंने फुटपाथों पर होल्स बंद पर प्रशन खड़ा कर जमीन में पानी जाने के इन अवरोधों पर चिंता व्यक्त की। आज पानी की समस्या एक साजिश में उलझा कर शायद विकराल कर दी गई है। अतः हमें डिग्री से दृष्टि की ओर कदम बढ़ाने होंगे। 


वरिष्ठ पत्रकार, संपादक सुदर्शन चक्रधर ने अवगत कराया की जल संकट से वे 1984 में ही रूबरू  हुए थे। जब पानी हेतु उन्हें कुओं पर रात तीन बजे अपने गांव में लाइन लगानी पड़ती थी। उन्होंने आगे कहा 1986 में 1300 घन लीटर पानी प्रति व्यक्ति उपलब्ध था। वहां बढ़ती जनसंख्या में यह बहुत कम हो गया है। उन्होंने जन नेत्री मेनका गांधी का कथन तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा का जिक्र किया। 


वरिष्ठ समीक्षक, कवयित्री इंदिरा किसलय ने 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी की जरूरत के साथ भूमि पर तीन प्रतिशत पेयजल की उपलब्धता का जिक्र कर कहा, आज पानी की कमी के लिए जंगल की कटाई, डाटा सेंटर के लिए पानी की करोड़ों लीटर आवश्यकता, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग  कंस्ट्रक्शन, पानी का जगह-जगह पर रिसाव और सुप्त सरकारी तंत्र, इसके साथ ही फैशन पर कड़ा प्रहार कर उन्होंने बताया, एक जीन बनने में लगभग 7000 लीटर पानी लगता है। आगे पूछा 24 सी 7 लाइन से पानी 24 घंटे देने की जरूरत ही क्या है। आगे काव्य में कहा- आंखों में पास, ख्वाबों में पानी, कैसे मिलेगा, पीने का पानी। 


वरिष्ठ गजलकार माधुरी राउलकर ने घर से पानी की बचत की व्यवस्था शुरूकर, कमर्शियल इस्तेमाल पर अधिक अधिबार लगाने पर बल दिया। 


वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी प्रकाश गोविंदवार ने कहा जल संकट आज कहीं नहीं है। बस जरूरत है जल नियोजन की पद्धति में बदलाव की। इसके लिए जरूरी है तंत्र के निगरानी व्यवस्था, सीमेंट सड़कों के बढ़ने के साथ रेन हारवेस्टिंग के व्यवस्था प्रणाली को जानबूझकर ठेकेदारों द्वारा ना बनाना। इस्तेमाल  पानी को टंकी में स्टोर कर पुनः इस्तेमाल के साथ अधिक कुएं और बोरवेल प्रणाली को कॉलोनी -कॉलोनी में व्यवस्था पर बल देना होगा। 


युवा नाटक निर्देशक तेजवीर सिंह ने कहा जल जीवन के हर व्यवहार से जुड़ा है।डाटा सेंटर का भारत में लगवाने पर करोड़ों लीटर पानी की जरूरत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बाटल पानी के जगह पाउच  पर जोर दिया और जल प्रबंधन विभागों को सक्रिय होने की आवश्यकता पर जोर दिया। क्योंकि भारत में जल व्यवस्था की चार भाग हिमालय, समतल, पठार और समुद्री आज पानी की सुचारू व्यवस्था के लिए जूझ रहे हैं। 


वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक आशीष जैन ने जन भागीदारी, नियोजन व्यवस्था, और जन चेतना के अभाव पर प्रश्न खड़े कर, जैसे चाय कट वैसे पानी कट पर व्यवस्था का सुझाव दिया। 


वरिष्ठ भाषा अधिकारी व पत्रकार एस पी सिंह ने एक सांसद की खाली पानी के टैंकर की व्यवस्था के साथ प्रचार, प्रसार की तस्वीर दिखाना और धोखा देना जहां गलत है वही हमें आम आदमी को तैयार करना होगा और पानी के दुरुपयोग पर उसे जिम्मेदार ठहराने की व्यवस्था पर जन चेतना के माध्यम से समझाना होगा। कार्यक्रम की प्रस्तावना सह संयोजक नरेंद्र परिहार ने रखी और आभार तेजवीर सिंह ने माना। अगली परिचर्चा बढ़ते अपघात, सुरक्षित यातायात विषय पर 29/11/26 रखा गया है।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान