भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उन्नयन फाउंडेशन की सेवा पहल, आदिवासी परिवारों को बांटी खुशियां



200 लोगों के सामूहिक भोजन की व्यवस्था, महिलाओं को साड़ी और नवारी भेंट; बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का भी लिया संकल्प


नागपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्नयन फाउंडेशन द्वारा कोंडली के दौड़की गांव के आदिवासी क्षेत्र में सेवा एवं सामाजिक सहयोग की सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर लगभग 200 लोगों के सामूहिक भोजन के लिए आवश्यक बर्तनों की व्यवस्था की गई, ताकि भोजन बनाने और परोसने की व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


कार्यक्रम में महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम समारोह आयोजित कर उन्हें साड़ी एवं नवारी भेंट की गई। इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन ने आदिवासी समाज के साथ खुशियां साझा करने और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग का संदेश दिया।


उन्नयन फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रूपिंदर कौर छतवाल ने कहा कि यह सेवा केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के उत्थान और उनकी जरूरतों को पूरा करने की निरंतर प्रतिबद्धता है। उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों के लिए सहयोगात्मक कार्य जारी रखने तथा ग्रामीणों की इच्छा के अनुरूप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।


डॉ. रूपिंदर कौर छतवाल ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि जो भी लोग अपने आदिवासी भाइयों की सहायता और उनके उत्थान के लिए आगे आना चाहते हैं, वे उन्नयन फाउंडेशन के इस सेवा अभियान में अपना सहयोग दें। उन्नयन फाउंडेशन ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सेवा, सहयोग, सम्मान और सामाजिक उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान