प्रकाश तोतवानी ने किया प्रभातफेरी का स्वागत
गुरु महाराज से की सुख शांति की सामुहिक अरदास
नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक दरबार से उल्लास भरे वातावरण में निकल रही प्रभातफेरी का प्रत्येक क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जा रहा है. दरबार परिसर से श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकल रही प्रभातफेरी का हर क्षेत्र में जल सिंचन, रंगोली, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा हैं. आज निकली प्रभातफेरी का मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी ने परिवार सहित स्वागत कर पूजन किया।
शामिल संगत ने संपूर्ण खामला के मार्गो को ‘धन गुरु नानक सारा जग तारिया’ से गुंजायमान कर दिया. गुरु को माल्यार्पण कर पूजन किया. दादी ज्ञानीदेवी के मार्गदर्शन में निकली प्रभातफेरी लगभग दो घंटे परिक्रमा उपरांत वापस दरबार परिसर पहुंची, जहाँ सामूहिक अरदास कर फेरी को विराम दिया गया. राखी रामचंदानी, शोभा भाग्या, घनश्याम रामचंदानी, अमित मोरजानी, शंकर टेकचंदानी, छुगानी, सुनील परसवानी, सुनील छतानी, तुलसी काका, सुमित चेतवानी, गंगवानी, साधवानी, वासवानी, मोहनानी सहित संगत प्रभातफेरी में शामिल हुई. विराम पर संगत में महाप्रसाद वितरित किया गया। गुरुनानक जयंती पर राजावीर मंदिर, गुरुसंगत दरबार परिसर में जोरदार स्वागत होगा.
