बाप और बाबूजी
हम ने अक्सर देखा हैं कि
पिता के बारे मे,
हम कम ही बाते करते हैं
दशरथ के बाद,
किसी कथा में
पिता का किरदार
हमे याद भी नहीं आता
बाप, बाबूजी, पापा, डैडी,
अप्पा,अब्बू, बाबा
और न जाने कितने
नामों से पुकारे जानेवाले पिता
जिंदगी में कभी कभार ही नजर आते है।
बच्चों के लिए जिंदगी खपाने वाले,
बाद में अक्सर घर के
किसी कोने में पड़े मिलते हैं
बाप को साधारण बनाने में
और उस के अवमूल्यन में
माता का हाथ अवश्य होता हैं
मेरा बाप यू नो- ये शब्द आजकल के
युवा पीढ़ी में आम बात है,
इन में वो सारा अपमान, खीज हैं।
अगर वो अभियांत्रिकी, मेडिकल,
या प्रबंधन पढ़ने वाले है
तो इस में और
मिर्च मसाला अधिक डलता हैं
बाप को एटीएम
और मां को होटल का वेटर
समझनेवाले की
संख्या हमारे यहाँ कम नहीं।
बेटी अपने बाबूजी के बारे में
थोड़ी नरम दिल होती है
उस के "बाबूजी" के पुकार में
प्यार सम्मान झलकता है
यही प्यार लड़की के मन में
सदा के लिए होता हैं
शायद वो उस के मां के
बाबूजी के प्रति कड़वाहट को दूर
करने मे संजीवनी बूटी
का काम करता हैं।
फेरों के बाद बेटी
जब बिदा होती है
तब
बाबूजी अपना सारा गम निगल कर
किसी रूठे फुफा को
मनाने में उलझे रहते है।
बाबूजी खुल कर रो भीं नहीं सकते,
गुड़िया के बचपन से बिदाई के पल तक,
इतने सारे प्यार भरे पल
याद करने के बाकी रहते
लेकिन बाबूजी
तो दुनियादारी में उलझे रहते
अभी भी काफी लेनदेन
और हिसाब बाकी रहते।
बेटी की बिदाई होती हैं
फिर बहु घर में आती,
मां की बनी बनाई स्वयं की रियासत
उसके हाथ से जाती रहती
"आपके समय ऐसा होता था
लेकिन अब नहीं होगा"
ये सुनते सुनते और
कुछ देखते देखते
वो गुमसुम होती
बहु के मायके वालों की
ज्यादा आवभगत होती दिखती
बाबूजी की रवानगी
किसी अखबार के साथ
मास्टर बेडरूम से
छोटे वाले रूम में होती हैं।
अगर कुछ कमाई धमाई, दौलत या पेंशन हैं
तो थोड़ी बहुत इज्जत रहती हैं
गलती से अगर नहीं है
तो भगवान ही मालिक है।
वो छोटे से कमरे में,
मां को बाबूजी
अब इतने सालो के बाद
समझ में आने लगते हैं
अपने पती के भुले बिसरे
गुण याद आने लगते हैं।
शादी के बाद लड़के के
बदले तेवर नजर आते है
बहु को मां जी मे
सारे उपहास दिखने लगते हैं
दुख दर्द में मां की शान को
बाबूजी ही सम्हालते हैं
बाबूजी अपने चमन को
उजड़ते देख नहीं सकते
इसलिए वो फिर से मां से
हँसी मजाक करते रहते हैं
दोनो मिल के गुजरी जिंदगी का
हिसाब करते रहते हैं।
मुझे एक बेटी ने कहा की
मुझे तो अपने बूढ़े बाबूजी में
रंगून की जेल में बैठे
बहादुर शाह जफर दिखते हैं
बोलते बोलते बहुत ही गहरी बात
बोल गई बिटिया रानी,
थोड़ी सच भी।
मैने उस की तरफ देखा
सिंदूर वाली मांग भी देखी
सहसा एक विचार मन में आया
लेकिन मैं कहते कहते रुक सा गया,
फिर मन में ही बोला
बिटिया तुम भी अब किसी घर की
अब बहु हो गई हों
क्या तुम्हारे घर में भी
कोई बुजुर्ग जफर कैद हैं
अगर हैं
तो तुम अभी भी
कुछ समझी ही नहीं।
- राजेन्द्र चांदोरकर (अनिकेत)
नागपुर, महाराष्ट्र
