‘तम्मा तम्मा लोगे’ दिवाली स्पेशल शो की धूम

 



नागपुर। वर्सेटाइल सिंगर्स ग्रुप, नागपुर द्वारा 12 नवंबर को अमृत भवन में आयोजित ‘तम्मा तम्मा लोगे’ दिवाली स्पेशल लाइव म्यूजिकल शो शानदार ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक तुषार भोलानाथ रंगारी तथा संकल्पनाकार अचल वालदे थे।


कार्यक्रम में स्टार गायक सागर मधुमटके, स्वस्तिका ठाकुर, गौरी शिंदे और तुषार रंगारी ने लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ‘दुनिया हसीनों का मेला’, ‘पहला नशा’, ‘तम्मा तम्मा’, ‘जय जय शिव शंकर’, ‘छैयाँ छैयाँ’, ‘धक धक करने लगा’ सहित कई सदाबहार गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। विशेष अतिथि गायक प्रफुल हजारे और योगेश असारे ने भी गीत प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम में महारानी फातिमा ताज विशेष मुख्य अतिथि, योगेश असारे विशेष अतिथि तथा राखी बोबडे विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्टार एंकर मोनालिसा ने मंच संचालन किया। संगीत की जिम्मेदारी महेंद्र ढोले एवं मंगेश पाटले की टीम ने संभाली। दुर्गेश जेसवानी ने साउंड एवं कैमरा संचालन किया। कार्यक्रम में किरण भोसले का विशेष सहयोग रहा। संगीत और मनोरंजन से सजा यह दिवाली विशेष कार्यक्रम यादगार रहा।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान