श्री सहस्रबाहु जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह



अखंड डहरवाल कलार समाज ने दिया सामाजिक एकता सद्भाव का संदेश


नागपुर। अखंड डहरवाल कलार समाज बहुउद्देशीय संस्था के तत्वावधान में सहस्त्रबाहु भवन, जरीपटका में भगवान श्री सहस्रबाहु जी का जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश, भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक महाआरती से हुआ। तत्पश्चात समिति पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। 


समारोह में उत्तर नागपुर के पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, समाजसेवक देवेंद्र राय, नारायण टाले, उमेश चौकसे, डॉ. संजय थटेरे, स्नेहा राय, सुरेश बोरले, सोहनलाल चावरपाने, विजय चौरागड़े, रामेश्वर डहरवाल, खेमराज दमाहे, ललित टाले एवं महेश शिवने सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। 


इस अवसर पर डॉ. मिलिंद माने सहित मंचासीन अतिथियों ने भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जी के शौर्य, पराक्रम, न्यायप्रियता एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा महापुरुषों के जन्मोत्सव की सार्थकता उनके विचारों और गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने में है। उन्होंने समाज में एकता, संस्कार एवं संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। संस्था के अध्यक्ष खेलेंद्र बिठले एवं कोषाध्यक्ष शेखर डहरवाल ने अपने संबोधन में समाजबंधुओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज को जागरूक एवं संगठित बनाने का आह्वान किया। 


उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय, एकजुटता और सामूहिक सहभागिता ही समाज की उन्नति का आधार है। समारोह में समाजसेवक देवेंद्र राय को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। महिला पदाधिकारियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियां, दीप सजावट एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जी की जय, जय श्रीराम एवं भारत माता की जय के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।


कार्यक्रम सफलतार्थ उपाध्यक्ष केशवराव पारधी, मनोज सकरगड़े, सचिव विशाल टाले, सहसचिव कन्हैया पारधी, दुर्गेश मंडलेकर, संदीप डहरवाल, रामेश्वर बिटकुरे, रमेश डहरवाल, अनिल बाविसटाले, छबिंद्र गायधने, जयदेव डहरवाल, लक्ष्मीप्रसाद डहरवाल, दयाराम मंडलेकर, अशोक गढ़पांडे, श्रावन डहरवाल, सुखदेव चौरागड़े, किशोर टाले, विजय शिवने, प्रकाश टाले, योगेश समरगड़े, अंकित सुहागपूरे एवं ललित पारधे सहित समस्त पदाधिकारियों एवं महिला पदाधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

अंत में अध्यक्ष खेलेंद्र बिठले ने अतिथियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सामाजिक एकता एवं सद्भाव के संदेश के साथ समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान