प्राकृतिक चिकित्सा महासंघ के महाराष्ट्र ब्रांड एंबेसडर बने शेख मुख्तार



नागपुर में 9वें नेशनल नेचर थेरेपी डे पर हुई नियुक्ति, 24 नवंबर तक मनाया जाएगा नेचर थेरेपी वीक


नागपुर। ऑल इंडिया नेशनल थेरेपी रिसर्च फेडरेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VNIT), नागपुर के सहयोग से 18 नवंबर को 9वां नेशनल नेचर थेरेपी डे आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत 18 से 24 नवंबर तक नेचर थेरेपी वीक मनाया जा रहा है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), क्षेत्रीय केंद्र नागपुर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. लक्ष्मण कुमार वाड ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अनिल वाघ ने आगामी सात दिनों की कार्यशालाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। विशेष अतिथि संयुक्त चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण डबली उपस्थित रहे। अध्यक्षता वनीत स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज धूले ने की।


इस अवसर पर नागपुर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर एवं ऑल इंडिया कौमी तंजीम के नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार को अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान महासंघ, महाराष्ट्र प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों ने बधाई दी।


शेख मुख्तार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे तथा प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्रावणी पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दिवाकर शिंदे ने किया। आयोजन की सफलता में डॉ. प्रशांत तलवेकर, डॉ. धनंजय पांडे, निलेश वॉक, डॉ. विनोद दोगले, डॉ. सुधीर मोगरे एवं डॉ. तक्षशिला रामटेक का सराहनीय सहयोग रहा।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान